छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया दिल्ली: एक साल तक करता रहा दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्यार के जाल में फंसाकर एक युवक ने 12वी की छात्रा को दिल्ली और नोएडा भगा ले गया। वहां आरोपी युवक ने छात्रा के साथ एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांकेर जिला के पखांजूर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार इस मामले में लड़की के परिजनों ने सालभर पहले थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि लड़की 12वीं की छात्रा है। वह अचानक से वह गायब हो गई है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश कर रही थी। इसके लिए पुलिस ने लड़की के दोस्तों से भी पूछताछ की।
बार-बार लोकेशन बदल रहा था आरोपी
पूछताछ में पता चला था कि लड़की का पखांजूर निवासी कुमरेश (25) से प्रेम प्रसंग था। इस पर पुलिस ने कुमरेश की बारे में पतासाजी की, लेकिन वह भी अपने घर पर नहीं था। इसके बाद से ही पुलिस को उस पर शक हुआ था। बाद में पुलिस को पता चला कि कुमरेश ने लड़की को भगा ले गया है। फिर पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। मगर उसका कुछ पता नहीं रहा था। बार-बार लोकेशन ट्रेस करने पर भी कोई खास जानकारी नहीं मिली। आरोपी बार-बार लोकेशन बदल रहा था। इस तरह से पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने गांव आया है। तब पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से लड़की को भी छुड़ाया गया है।
नोएडा में मजदूरी का काम करता था
पुलिस ने इस केस में लड़की से भी पूछताछ की है। पूछताछ मे लड़की ने बताया है कि आरोपी उसे अपने साथ भगाकर ले गया था। वो उसे दिल्ली और नोएडा लेकर गया था। वहां वो अलग-अलग इलाकों में रह रहा था। आरोपी दिल्ली और नोएडा में ही मजदूरी का काम करता था। वहीं पूछताछ में आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल