युवक की गला रेतकर हत्या: जांच में जुटी पुलिस,

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर स्थित एक गांव में माओवादियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद शव के पास पर्चा भी फेंका है। नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया और इसी आरोप के चलते उसे मौत की सजा दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला चिंतुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर कोंटा से लगे बुर्कानकोटा गांव की घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, एक दिन पहले नक्सली इस गांव में पहुंचे थे। इस गांव के ही रहने वाले युवक सोयम सुबैया (40) को उसके घर से उठाया। फिर घर से कुछ दूरी पर जंगल की तरफ लेकर गए। जहां धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में फेंक दिया था। जिसके बाद वे जंगल की तरफ लौट गए।
जांच में जुटी पुलिस
वारदात को अंजाम देने करीब 20 से 25 नक्सली सादी वेशभूषा में गांव पहुंचे थे। सभी के चेहरे पर नकाब था। हत्या करने के बाद शव के पास हाथ से लिखा एक पर्चा भी फेंका गया। हालांकि, अब पुलिस को इस पर्चे पर संदेह है। इसलिए पुलिस दूसरे एंगल से भी इस मामले की जांच करने में जुट गई है। अफसरों का कहना है कि, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल