कृषि दुकानों में जिला प्रशासन ने मारा छापा, किसानों को 266 रुपए में दिलाई यूरिया, कालाबाजारी पर नकेल कसने कृषि विभाग ने की कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने कांकेर जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय टीम गठित की गई है। टीम ने विगत 4 अगस्त को भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के कोरर के निजी कृषि दुकानों में छापेमारी कर कालाबाजारी पर नकेल कसा।

कृषि विभाग के सहायक संचालक सुधीर ददोरिया और गुंजन सिंग भदौरिया के नेतृत्व में खाद-बीज निरीक्षक अमिनेश गावड़े, कृषि अधिकारी किरण भंडारी, प्रवीण कवाची और आशीष साहू ने कोरर में संचालित निजी कृषि केंद्रों में दबिश दी। इस दौरान दुकानों में लगे पीओएस मशीनों और स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें गड़बड़ियां पाई गई।

एक बोरी यूरिया 600 रुपए में बेच रहे 

भानुप्रतापपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि किसानों ने कोरर क्षेत्र के निजी कृषि केंद्र पर दो से तीन गुना अधिक कीमत पर रासायनिक खाद बिक्री करने की शिकायत दूरभाष के माध्यम से की थी। इस पर कृषि विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए कोरर बाजार दिवस के दिन निजी कृषि सेवा केंद्र विजय ट्रेंड्स खाद गोदाम का निरीक्षण किया। गोदाम में मौजूदा स्टॉक में दो सौ बोरी यूरिया खाद उपलब्ध पाया गया।

किसानों ने शिकायत की थी कि एक बोरी यूरिया 500 रुपए से 600 रुपए में बेचा जा रहा है, जिस पर कृषि विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाद खरीदने आए किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर 266.50 रुपए में यूरिया, 1350 रुपए में डीएपी, 1535 रुपए में पोटाश और 495 रुपए में एसएसपी राखड़ उपलब्ध कराया गया। खाद खरीदने आए 27 किसानों को 79 बोरी यूरिया खाद शासकीय दर 266.50 रुपए की दर से दिलाया गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने निजी कृषि दुकान संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के साथ लूट, कालाबाजारी और जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि निजी कृषि दुकान संचालकों द्वारा अधिक दर पर रासायनिक खाद बेचे जाने पर कृषि विभाग के अधिकारियों को तत्काल सूचित करें, ताकि अविलंब कार्यवाही की जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रधानमंत्री आवास में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, दो लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश, 1640 बोरी यूरिया जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल