नहर में मिला युवक का नग्न शव, शरीर पर चोट के निशान मिले, मुंह में कपड़ा ठूंसा और गुप्तांग कटा मिला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नहर में एक युवक का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने युवक का शव तैरता हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। गुप्तांग भी कटे हुए थे। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
मुंह में कपड़ा ठूंसा और गुप्तांग कटा मिला
जानकारी के अनुसार, महासमुंद ब्लॉक के बेमचा-परसवानी मार्ग पर स्थित नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला। सुबह कुछ ग्रामीण सड़क से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने एक युवक का नग्न शव पानी में तैरता हुआ देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक के चेहरे पर चोट और गर्दन पर कटे का निशान मिला। साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। गुप्तांग कटे हुए थे। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की नहीं हुई पहचान
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल महासमुंद थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: नहर में तैरता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस