गरियाबंद ब्रेकिंग: शिक्षिका की अधजली हुई लाश बरामद, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सांई मंदिर के पीछे एक शिक्षिका की जली हुई लाश बरामद की गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे प्राथमिक शाला मजरकटा में पदस्थ थी। वह शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे स्कूटी से घर से निकली थीं। इसके कुछ ही घंटों बाद सांई मंदिर के पीछे झाड़ियों के पास एक जली हुई महिला की लाश देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद एएसपी जितेंद्र चंद्राकर, एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या, दुर्घटना अथवा आत्महत्या जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही मृतका के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। शिक्षिका के अचानक इस तरह जली हुई अवस्था में शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घटना के बाद शिक्षा जगत और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

पैरावट में मिली युवती की जली हुई लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका, शरीर पर चोट के निशान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button