बेमेतरा हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद : नवापारा बंद कराने निकले विहिप, देखिए वीडियो…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :- बेमेतरा जिला के बिरनपुर हिंसा के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। जिसे लेकर रायपुर जिले के नवापारा शहर में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। उनके द्वारा सुबह 8 बजे नगर बंद के समर्थन के लिए निकले। हालांकि बंद को लेकर रविवार रात को नगर में एलाउंसमेंट कर दिया गया था। सोमवार सुबह से ही इसका असर देखने को मिला। नगर के अनेकों दुकाने बंद रही, जो दुकाने खुली थी। उसे बंद कराने के लिए विहिप द्वारा हाथ जोड़कर विनती करते दिखे। कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा के बिरनपुर में हिंसक घटना का विरोध करते हुए नगर बंद रखने अपील किया है। इस अवसर पर नपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री परदेशीराम साहू, मयाराम साहू, मुकुंद मेश्राम, नागेन्द्र वर्मा, भूपेन्द्र सोनी, रमेश साहू, रेशम सिंग हुंदल, किशोर देवांगन, धीरज साहू, रूपेन्द्र चंद्राकर, संजय साहू, राजू रजक, नवल किशोर, सौरभ सिन्टू जैन, गोविंदा कंसारी, मुकेश निषाद सहित विश्व हिन्दू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता नगर बंद कराने शामिल हुए।
पुलिस की तगड़ी व्यवस्था
विश्व हिंदु परिषद के छत्तीसगढ़ बंद को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है। नगर बंद कराने निकले कार्यकर्ता के पीछे पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी चलती रही ताकि कहीं भी किसी नागरिक को परेशानी न हो और विवाद की स्थिति निर्मित न हो।
साहू समाज का भी समर्थन
इस मामले में साहू समाज का भी समर्थन मिलने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि बेमेतरा की हिंसक घटना में जिस युवक को मारा गया। वो साहू समाज से संबंध रखता था।
राजधानी में बसों पर फेंका पत्थर
जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड से बसों को नहीं चलने दिया। कुछ बसों पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर भी फेंका है। जिसके बाद पुलिस बल को बुलाया गया है। सुबह से ही प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शनकारी बाजार बंद करवाने के लिए निकल गए हैं।

विहिप द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में चक्का जाम
विहिप और भाजपा कार्यकर्ता की अगुआई में रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, और आस-पास के जिलों में हाईवे और शहर के भीतर चक्का जाम की तैयारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हालांकि चैंबर ऑफ कॉमर्स से बंद का समर्थन नहीं मिला है। रायपुर के विभिन्न इलाके में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता दुकानें बंद कराने निकले हैं।

Related Articles

Back to top button