प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा हेतु आवेदन आमंत्रित, इस तिथि तक करें आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजीव युवा उत्थान योजना के तहत रायपुर जिले के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे रेल्वे, बैंकिंग, एस.एस.सी. अन्य के लिए निःशुल्क कोचिंग दिए जाने का प्रावधान है। जिसमें 100 सीटों के लिए आवेदन मंगाया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को 15 जनवरी 2026 तक आवेदन करना होगा।
इसमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित की गई है। इसके अलावा वर्गवार 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इसमें विद्यार्थियों को एक हजार रूपए स्कॉलरशिप देने का भी प्रावधान है। विद्यार्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 जनवरी 2026 तक कार्यालयीन अवधि में अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर (पुराना आयुक्त आदिम जाति कार्यालय) अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, रायपुर कलेक्टर परिसर कक्ष क्रमांक 40 में जमा कर सकते हैं। साथ ही प्रवेश परीक्षा की तिथि पृथक से सूचित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
परीक्षा पे चर्चा में छत्तीसगढ़ अव्वल: देश के अभिभावकों के लिए बना रोल मॉडल












Ye kafi achchi khabar hai 👍
Maduro पर US कार्रवाई से हिला वेनेजुएला, विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान