कस्टम मिलिंग में बड़ा घोटाला उजागर: 14 राइस मिलें सील, 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में कस्टम मिलिंग व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए 14 राइस मिलों को सील कर दिया है, जबकि 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई राज्य आईसीसीसी से प्राप्त अलर्ट तथा मुख्य सचिव विकासशील के निर्देशानुसार की गई, जिससे जिले में हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों ने किया राइस मिलों निरीक्षण

मुंगेली कलेक्टर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव सहित राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले की विभिन्न राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई मिलों में ओवरलोडिंग, रिसायक्लिंग और कस्टम मिलिंग में भारी गड़बड़ियां पकड़ी गईं।

हजारों क्विंटल धान जब्त

प्रशासनिक जांच में उपलेटा राइस मिल, नवागांव घुठेरा रोड स्थित नेशनल दाल मिल, पंडरिया रोड की वर्धमान मिलिंग इंडस्ट्रीज, जैन राइस इंडस्ट्रीज और नवकार दाल उद्योग में कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितता पाई गई। इन मिलों से 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया। वहीं नवागढ़ रोड स्थित दीपक राइस इंडस्ट्रीज एवं दीपक मिलिंग इंडस्ट्रीज में 198 क्विंटल से अधिक, तथा लोरमी रोड स्थित एसएस फूड में 1761 क्विंटल से अधिक धान की कमी पाई गई।

14 राइस मिलें सील

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश एवं मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 19 राइस मिलों पर कार्रवाई की जा रही है, जिनमें से 14 राइस मिलों को सील किया जा चुका है, जबकि अन्य पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समितियों से मिलर्स द्वारा धान उठाव की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसकी सघन निगरानी के लिए आईसीसीसी कमांड सेंटर स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से धान परिवहन में लगे वाहनों को जीपीएस से ट्रैक किया जा रहा है। निर्धारित मार्ग से विचलन, लंबे समय तक वाहन के एक स्थान पर खड़े रहने या क्षमता से अधिक धान परिवहन होने पर सिस्टम से तत्काल अलर्ट जारी होता है, जिस पर जिला स्तर पर जांच की जाती है।

संदिग्ध वाहनों की हो रही सघन जांच

अवैध धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने जिले की सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आंतरिक चेक पोस्टों पर भी टीमों की तैनाती कर रात्रिकालीन गश्त एवं संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। कोचियों और बिचौलियों के जरिए अवैध धान खपाने की कोशिशों पर लगाम लगाने के लिए जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि धान खरीदी में पारदर्शिता जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा या बिचौलियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

धान घोटाले पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई: राइस मिलों में छापा, हजारों बोरा धान-चावल जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल