रायपुर ब्रेकिंग : थाने के पास खड़ी गाड़ियों में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां थाने परिसर में खड़ी कई बाइक जलकर खाक हो गई है। आग कैसे लगा? किसने लगया? पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला रायपुर के सिटी कोतवाली थाना परिसर का है।
जानकारी के अनुसार रविवार तड़के सुबह पुलिस थाने के पास खड़ी कई बाइकों में किसी ने आग लगा दी। देखते ही देखते कई गाड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी या किसने लगाई है यह अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सिटी कोतवाली थाना परिसर में पुलिस रेजिडेंशियल बिल्डिंग भी है। पुलिसकर्मियों का परिवार यहां रहता है। हादसे में फिलहाल किसी को चोट आने की खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल