राजिम ब्रेकिंग: पुरानी रंजिश पर दुतकैयां में बवाल, मारपीट-आगजनी से दहला गांव, भारी पुलिस बल तैनात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से लगे दुतकैया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विशेष समुदाय के युवकों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट और चाकू से हमला कर दिया। मारपीट के बाद कुछ ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश भड़क उठा। देखते ही देखते मामला सांप्रदायिक रंग ले लिया और उग्र भीड़ ने आरोपियों के घरों व वाहनों में आगजनी कर दी।

घटना के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालात बिगड़ते देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और राजिम, फिंगेश्वर सहित आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति रही, हालांकि आईजी के मौके पर पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया। फिलहाल गांव पूरी तरह पुलिस नियंत्रण में है और कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में लगातार गश्त की जा रही है।

पुरानी रंजिश और मारपीट की घटनाओं से भड़का आक्रोश

जानकारी के अनुसार दुतकैयां गांव के आरिफ खान ने अपने कुछ साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही युवकों पर पत्थर, लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपियों ने सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे युवक पर रात में प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा गांव के ही 5-6 अन्य युवकों के साथ भी मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का आरोप है कि आरिफ खान पूर्व में भी शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना में शामिल रहा है, जिसे लेकर गांव में पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

हिंसा के बाद आगजनी, वाहन और मकान जलाए गए

मारपीट की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश भड़क उठा। देखते ही देखते मामला सांप्रदायिक रंग ले लिया और उग्र भीड़ ने आरोपियों के घरों व वाहनों में आगजनी कर दी। इस दौरान तीन से चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास तेज कर दिए। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों चोट आने की खबर है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, शांति बहाली के प्रयास जारी

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर के अनुसार घटना में शामिल तीनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

फिंगेश्वर और राजिम थाने में आरिफ खान और उनके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 296, 3(5), 309(6), 324(2), 351(3) के तहत कई अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मचाया उत्पात, फोड़ी शराब की बोतलें, शिवलिंगभी तोड़ी, ग्रामवासिययों में आक्रोश, थाने में FIR दर्ज, वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button