रायपुर से राजिम चल रही कुंभ स्पेशल मेमू ट्रेनें, प्रतिदिन लगा रही 6 फेरे, रायपुर रेल मंडल का विशेष अभियान

राजिम कुंभ मेला 2026 में “रेल वन ऐप” के प्रचार हेतु रायपुर रेल मंडल का विशेष अभियान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ मेला 2026 में प्रदेश सहित देशभर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा यात्रियों को रेलवे सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “रेल वन ऐप” के प्रचार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ मेला क्षेत्र में प्रतिदिन सहायता डेस्क/हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही है। इन हेल्प डेस्कों पर रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक एवं वाणिज्य कर्मचारी यात्रियों को “रेल वन ऐप” डाउनलोड करने, इसके उपयोग की प्रक्रिया तथा इसमें उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि “रेल वन ऐप” के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव स्थिति, पीएनआर स्टेटस, शिकायत निवारण, रेल मदद, स्टेशन सुविधाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण रेलवे सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकते हैं।

रायपुर से राजिम चल रही कुंभ स्पेशल मेमू ट्रेन

राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा रायपुर-राजिम रेलखंड पर 2 मेमू कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष रेल सेवा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सड़क मार्ग पर बढ़ने वाले यातायात दबाव में भी कमी आएगी।

मेमू कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08755 (रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर) रायपुर रेलवे स्टेशन से 11.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मंदिर हसौद 12.15 बजे, सीबीडी (पीएच) 12.24 बजे, केंद्री 12.34 बजे, अभनपुर 12.49 बजे, मानिकचौरी 12.57 बजे होते हुए 13.20 बजे राजिम पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 08756 (राजिम-रायपुर मेमू स्पेशल) राजिम रेलवे स्टेशन से 14.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मानिकचौरी 14.07 बजे, अभनपुर 14.14 बजे, केंद्री 14.22 बजे, सीबीडी (पीएच) 14.31 बजे, मंदिर हसौद 14.43 बजे रुकते हुए 15.30 बजे रायपुर पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त दूसरी जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08757 (रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर) रायपुर से 14.30 बजे प्रस्थान कर मंदिर हसौद 14.48 बजे, सीबीडी (पीएच) 14.49 बजे, केंद्री 15.09 बजे, अभनपुर 15.23 बजे, मानिकचौरी 15.31 बजे होते हुए 16.00 बजे राजिम पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 08758 (राजिम-रायपुर मेमू स्पेशल) राजिम से 20.30 बजे रवाना होकर मानिकचौरी 20.37 बजे, अभनपुर 20.44 बजे, केंद्री 20.52 बजे, सीबीडी (पीएच) 21.00 बजे, मंदिर हसौद 21.12 बजे रुकते हुए 22.00 बजे रायपुर पहुंचेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम – रायपुर के बीच 02 मेमू ट्रेन सेवा राजिम कुंभ मेला स्पेशल 1 फरवरी से 15 फरवरी तक, देखिए कुंभ मेला स्पेशल की समय सारणी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button