‘राम आएंगे’ की गूंज से राममय होगा राजिम कुंभ कल्प, 10 फरवरी को स्वाति मिश्रा की प्रस्तुति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेले के दसवें दिन 10 फरवरी को सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा का भव्य कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बता दें कि श्रीराम भक्ति से ओत-प्रोत स्वाति मिश्रा के भजनों ने राम भक्तों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया है। उनके गीतों में भक्ति, श्रद्धा और भावनाओं का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर देता है। ‘राम आएंगे’ भजन ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहचान दिलाई है। राजिम कुंभ  कल्प मेला के मंच पर श्रीराम भक्ति से जुड़े एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

स्थानीय मंच पर होगी छत्तीसगढ़ के कलाकारों की प्रस्तुति

वहीं नवीन मेला मैदान स्थित स्थानीय मंच पर रूआबांधा रेणु साहू पंडवानी, रायपुर पूर्वी यादव जगराता, मालपुरी दुर्ग हेमीन वर्मा सुवा नृत्य, दुर्ग सूर्य प्रकाश साहू लोकनृत्य, रायपुर अनीता देवांगन भजन संध्या, छुईया चौतु राम तारक नाचा गम्मत, रायपुर मनोज सेन लोककला मंच, गरियाबंद ललित निर्मलकर भुंजिया नृत्य, चम्पारण चंद्रहास साहू राउत नाचा, परसदा सोंठ राधा खूंटे पंथी पार्टी की प्रस्तुति होगी।

इसी प्रकार पुराने महोत्सव स्थल नदी मंच में चौबेबांधा के बिसहत राम साहू मानस गान, राजिम शिखा गोस्वामी महाभारत कथा, उमरदा हूमन चंद्राकर रामायण, राजिम नामदास लहरे सतनाम भजन, पारागांव आर्यन सुगम गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम कुंभ कल्प मेला में प्रतिदिन हो रही महानदी मैया की महाआरती, श्रद्धा और भक्ति का हो रहा अद्भुत संगम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button