तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, साथी घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना रायपुर जिले के अभनपुुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उल्बा निवासी भूषण लाल साहू (35 वर्ष) अपने दोस्त मनोज साहू के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एचजेड 8951 से ग्राम खोरपा से वापस घर लौट रहे थे। मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे जब वे भरेंगाभाठा पहुंचे, तभी सामने परसुलीडीह की ओर से आ रही हाईवा क्रमांक सीजी 04 पीके 5388 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भूषण लाल साहू के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पीछे बैठे मनोज साहू के सिर के पीछे, आंख के पास और कमर में चोटें आईं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने भूषण लाल साहू को मृत घोषित कर दिया। घायल मनोज साहू का इलाज निजी अस्पताल अभनपुर में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई मेें जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो युवकों की मौत, जेसीबी से निकाला गया शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button