टीचर की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिली जली हुई लाश, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बाथरूम में टीचर की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच जारी है। घटना दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-8 का है।

ट्यूशन पढ़ाती थी मृतका

जानकारी के अनुसार भिलाई की रहने वाली रजनी देवांगन (50) घर पर पहली से बारहवीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं। उनके पति निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। एक बेटा डॉक्टर है, जबकि बेटी रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि शाम करीब 4.20 बजे जब ट्यूशन पढ़ने बच्चे रजनी के घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया। इसी दौरान घर के भीतर से धुआं निकलता दिखा और जलने की तीखी गंध आने लगी। पड़ोसियों को इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल डायल-112 और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो बाथरूम में आग लगी थी। आग बुझाने के बाद अंदर महिला का जला हुआ शव मिला।

मौके पर मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही CSP सत्यप्रकाश तिवारी सहित पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से माचिस की तीली और ज्वलनशील पदार्थ के अवशेष मिले हैं। घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतका ने शारीरिक परेशानी का उल्लेख करते हुए अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस ने नोट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की है।

सभी पहलुओं पर हो रही जांच

पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की बाहरी शंका सामने नहीं आई है, फिर भी सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button