दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मां-बेटी की दर्दनाक मौत, पति घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मां और उसकी छह माह की दुधमुंही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पति घायल हो गया। घटना बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुआं बोड़सरा निवासी अशोक यादव अपनी पत्नी शिवरात्रि यादव और छह माह की बेटी कनिका यादव के साथ बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे बाइक (होंडा सीबी शाइन) से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मस्तूरी स्थित स्टेट बैंक के सामने जयरामनगर मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 08 डब्ल्यू 1435 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पिछले पहिए से कुचला गए मां-बेटी

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे बैठी शिवरात्रि यादव और उनकी गोद में मौजूद मासूम कनिका ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक यादव इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए, लेकिन उनकी आंखों के सामने ही पत्नी और बेटी ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर में भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आए बाइक सवार दंपति, पति की मौत; पत्नी गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button