शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाया, तहसीलदार की मौजूदगी में चला बुलडोजर कार्रवाई, गोठान के लिए आरक्षित भूमि कराई मुक्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:- छुरा तहसील अंतर्गत ग्राम रसेला में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन और ग्राम पंचायत ने संयुक्त रूप से कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटाया। शुक्रवार दोपहर तहसीलदार छुरा और राजस्व अमले की मौजूदगी में खसरा नंबर 351 एवं 955 की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 351, रकबा 1.63 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर उमाशंकर पिता पुराणिक साहू द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। वहीं गोठान के लिए आरक्षित खसरा नंबर 955, रकबा 0.82 हेक्टेयर भूमि पर चैनसिंग पिता बनाऊ द्वारा अतिक्रमण किया गया था। दोनों मामलों में पूर्व में ग्राम पंचायत रसेला द्वारा प्रस्ताव पारित कर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस के बाद भी नहीं हटाया कब्जा

पंचायत ने स्पष्ट किया था कि उक्त भूमि शासकीय अभिलेखों में दर्ज है तथा सार्वजनिक उपयोग और गोठान योजना के लिए आरक्षित है। बावजूद इसके निर्धारित समयावधि में कब्जा नहीं हटाए जाने पर प्रशासन को सूचित कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की गई।

सीमांकन की पुष्टि के बाद हटाया कब्जा

तहसीलदार के निर्देशन में संबंधित हल्का पटवारी और राजस्व अमले ने सीमांकन की पुष्टि की। इसके बाद मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। पूरी कार्रवाई कानून सम्मत तरीके से की गई और भूमि को पुनः ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने शासकीय संपत्ति की सुरक्षा और सार्वजनिक उपयोग की भूमि को संरक्षित रखने पर जोर दिया।

सख्त संदेश

ग्राम पंचायत की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय जमीन की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

कलेक्टर–एसएसपी के निर्देश पर निगम का बुलडोजर, गौरव पथ और विजय नगर चौक अतिक्रमण मुक्त,अवैध ठेले व गुमटियां हटाईं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button