5 हजार शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को बड़ी सौगात, संभावित परीक्षा तिथियां जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रदेश में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जो न केवल हजारों युवाओं को रोजगार देगी बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी सशक्त बनाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और उन्हें बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu











