चौथिया से भरी बस पलटी : 35 से अधिक घायल, दो की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- चौथिया जा रही बस हादसे का शिकार हो गई है। बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। बस में 50 लोग सवार थे, जिनमें 35 को चोटें आई हैं। दो महिलाओं की हालत गंभीर है। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा अम्बगढ़ चौकी इलाके के मरकाकसा के पास शुक्रवार शाम 5 बजे हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम विचारपुर से टेमरे परिवार के लोग चौथिया बारात में डौंडी लोहारा के ग्राम उरेटा जा रहे थे। बस दोपहर 4 बजे ही गांव से निकली थी, जिसमें करीब 50 की संख्या में ग्रामीण सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। बस मरकाकसा के पास पहुंची थी, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे में घायल महिलाओं व बच्चों को एंबुलेंस से चौकी हास्पिटल लाया। यहां से मीराबाई (20) और तेज बाई (55) को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल रेफर कर दिया।
बस में सवार घायलों ने ड्राइवर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि गांव से ही ड्राइवर तेज रफ्तार से बस दौड़ा रहा था, जिसे कुछ लोगों ने धीरे चलने की समझाइश भी दी। इसके बाद भी ड्राइवर ने गति कम नहीं की। वहीं कुछ घायलों ने ड्राइवर को नौसीखिया भी बताया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन