अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, परीक्षा देकर लौट रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– परीक्षा देकर घर लौट रहे 12वीं कक्षा के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल छात्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस की समझाइश और परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये मुआवजा दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। घटना रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

दुर्घटना के बाद भाग वाहन

जानकारी के अनुसार ग्राम लाखा निवासी टीकाराम ठाकुर का 18 वर्षीय पुत्र मेन सिंह ठाकुर 12वीं का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से तराईमाल परीक्षा देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी लाखा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

टक्कर के बाद मेन सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने फरार वाहन चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर देर शाम ग्राम लाखा के पास चक्काजाम कर दिया। रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर यातायात बाधित होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी। प्रशासन और ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से मृतक के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षिका की मौत, 6 साल का बेटा घायल, कुलसचिव की बेटी थी शिक्षिका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button