राजिम में भाजपा का दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक मार्गदर्शन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिला में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है इसी कड़ी में रविवार को भाजपा मंडल राजिम में दो दिवसीय (15-16 मार्च) प्रशिक्षण कार्यक्रम यादव धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति- नीति, कार्यपद्धति, इतिहास, वैचारिक आधार तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया, एआई और नमो ऐप के उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन राजिम विधायक रोहित साहू, राजिम पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, नप अध्यक्ष महेश यादव, राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने ध्वजारोहण कर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा.श्याम प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गीत एवं राजकीय गीत के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत की।
संगठन की विचारधारा से जोड़ने का माध्यम

प्रशिक्षण अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि संगठन के ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यप्रणाली से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाते हुए पार्टी की कार्य पद्धति से जोड़ना है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आव्हान किया।
भाजपा राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सभी से प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने कि अपील करते हुए कहा की हम सभी कार्यकर्ता यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम करेंगे।
प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को दिया गया। प्रथम सत्र में राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। द्वितीय सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू ने भाजपा के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर प्रकाश डाला। चतुर्थ सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला।
स्थानीय कार्यक्रमों पर मार्गदर्शन
प्रशिक्षण के दूसरे दिवस पंचम सत्र में राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने बूथ प्रबंधन, आगामी कार्यक्रम बूथ स्तरीय, स्थानीय कार्यक्रम पर मार्गदर्शन दिया। छठा सत्र सागर मयानी ने सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप पर जानकारी दी। सप्तम सत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी बूथ अध्यक्ष, नप राजिम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद गण, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, ज्येष्ठ – श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेंद्र पंडरिया एवं मंडल उपाध्यक्ष भारत सिन्हा ने किया, साथ ही कार्यक्रम का आभार महामंत्री रेणुका साहू द्वारा किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











