गरियाबंद कलेक्टर ने सीएमओ की ली बैठक, दिए ये निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर बीएस उईके ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि नगरीय निकायों में संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए नगरीय निकायों व्यवस्थित करने और  सुधारने में अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य और उनके अनुरूप लक्ष्य पूर्ति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने कोपरा, फिंगेश्वर, राजिम, गरियाबंद, देवभोग, छुरा नगरीय निकायों के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। अधोसंरचना मद अंतर्गत  निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की जिसमें निर्माणधीन कार्यों की प्रगति लाने के निर्देश दिए प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। ।

कलेक्टर श्री उईके ने नगरीय निकाय में राजस्व वसूली को लेकर कहा कि यह प्रशासन के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। जिसमें आम जनता की सेवाओं में विस्तार होगा । सभी नगरीय निकाय में निर्धारित राजस्व वसूली का कार्य प्राथमिकता से करें। उन्होंने कुछ नगरीय निकायों में कम राजस्व वसूली होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी निकायों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने कहा। गलियों का नियमित रूप से साफ-सफाई कराएं, नगर पालिका गरियाबंद सहित अन्य नगरीय निकयों में नाली निर्माण, सड़क निर्माण, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाईट लगवाये। ताकि आम जनता की सुविधा एवं  सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कोपरा में गलियों के सकरी होने के कारण अवैध निर्माण पर रोक एवं  घरों व दुकानों के सामने सड़को एवं गलियों में अतिरिक्त शेड पर कार्यवाही करने के लिए कहा।

स्वीकृत कार्यों की ली जानकारी

साथ ही नगरीय निकायों में चले रहे कार्याे का सतत रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिएं। कलेक्टर बीएस उईके ने विधायक मद एवं सांसद मद के स्वीकृत के कार्यों की जानकारी ली। जिसे जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। जिसमें निर्माणधीन कार्यों को  सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ही प्रारंभ कराते हुए पूर्ण कराने को कहा।

उन्होंने ने नगरीय निकाय में स्वीकृत सभी प्रकार के निर्माण कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने को कहा। इसके साथ ही गर्मियों में जल संकट के दृष्टिगत जल संचयन एवं जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही फिंगेश्वर राजिम, देवभोग, छुरा जैसे शहरों में जल संकट की स्थिति को देखते हुए बोर खनन पर पूर्णतः प्रतिबंधित लगाने कहा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग का छापा, चार रेस्टोरेंट से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button