थप्पड़ का बदला लेने युवक की हत्या, एक ही परिवार के लोगों ने फरसे से गला रेता, दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थप्पड़ का बदला लेने एक ही परिवार के लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने आया एक अन्य युवक भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं समेत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र का है।

थप्पड़ का बदला बना हत्या की वजह

जानकारी के अनुसार, ग्राम करगी खुर्द में होली के दौरान लकड़ी चोरी के शक में मोहन पांडे ने गांव के ही युवक राजाराम साहू (21) को थप्पड़ मार दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। रविवार 22 मार्च की सुबह जब मोहन अपने साथी शरद कौशिक के साथ गांव पहुंचे, तभी आरोपी राजाराम अपने परिजनों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज के बाद हमला कर दिया।

घर में घुसकर बेरहमी से किया हमला

हमलावर लाठी और टंगिया लेकर पहुंचे थे। मारपीट के दौरान उन्होंने घर के पूजा कक्ष में रखा फरसा भी निकाल लिया और मोहन पांडे के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे शरद कौशिक पर भी लाठी से हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजाराम साहू को तुरंत हिरासत में ले लिया है। साथ ही उसके परिवार की दो महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से फरसा जब्त कर लिया गया है, जबकि अन्य हथियारों की तलाश जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।

जमीन विवाद की भी जांच

प्रारंभिक जांच में जमीन संबंधी विवाद भी सामने आया है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

महिला की बेरहमी से हत्या : प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, मौके पर दर्दनाक मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button