रोते बच्चे को चुप नहीं करा सकी मां, 4 माह के मासूम को पटककर मार डाला, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने गुस्से में अपने ही चार माह के दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों का सौंप दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जयपुर निवासी सोनसाय प्रजापति महुआ बीनने गया हुआ था। घर लौटने पर खाना नहीं बनने को लेकर उसकी पत्नी वृंदावती के साथ विवाद हुआ। विवाद के बाद वृंदावती खाना बनाने लगी, इसी दौरान उनका चार माह का बच्चा लगातार रोने लगा। बताया जा रहा है कि बच्चे को चुप कराने की कोशिश नाकाम होने पर मां ने आपा खो दिया और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया।

बच्चे की चीख सुनकर पिता मौके पर पहुंचा, तब तक मासूम बेहोश हो चुका था। परिजन तत्काल उसे सूरजपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, आरोपी मां की मानसिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उसके दो बच्चों की मौत हो चुकी है। यह तीसरा बच्चा था, जिसकी इस तरह दर्दनाक मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर बच्चे के सिर पर गंभीर चोट के कारण मौत की बात सामने आई है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पति-पत्नी सहित 4 साल की मासूम भी शामिल, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button