रायपुर जीपीओ में डाक सेवाओं के साथ-साथ BSNL सेवा का भी शुभारंभ, सिम-रिचार्ज कार्ड भी रहेंगे उपलब्ध

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– India Post के अंतर्गत रायपुर जीपीओ ( मुख्य डाकघर रायपुर ) में Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) की सेवाओं उद्घाटन किया गया।अब रायपुर जीपीओ में डाक सेवाओं के साथ-साथ BSNL के सिम कार्ड भी उपलब्ध रहेंगे। इस सेवा के माध्यम से नागरिकों को BSNL के नए प्रीपेड सिम कार्ड, एवं BSNL मोबाइल सिम रिचार्ज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें डाक विभाग एवं BSNL मिलकर देश के हर नागरिक तक संचार सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करेंगे। रायपुर जीपीओ में BSNL सिम से संबंधित सुविधाएं मिलने से नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं एकीकृत सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे जनसुविधा एवं डिजिटल सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।

इस सुविधा का शुभारंभ निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल दिनेश कुमार मिस्त्री के द्वारा किया गया l इस अवसर पर बी एस एन एल रायपुर के DGM वाई पी सिंह, एवं AGM मिलिंद उपासनी एवं प्रवर अधीक्षक डाकघर एच.के.महावर तथा डाक विभाग व बीएसएनएल के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर संभाग के डाकघरों में अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा उपलब्ध, फ्री पिकअप सुविधा भी उपलब्ध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button