अवैध संबंध के शक में खूनी तांडव: घर में घुसकर हथियारों से हमला, महिला की मौत, 7 घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– .जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अवैध संबंध के शक में तीन आरोपियों ने घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस वारदात में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मामला बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पेंडरवा गांव निवासी सुरेश श्रीवास, उसका बेटा सुमीत श्रीवास और नैतिक श्रीवास को शेख सलीम के साथ कथित अवैध संबंध का शक था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को गुस्से में आकर तीनों आरोपी हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पहुंचे और हमला बोल दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी शेख सलीम और चांदी खान को खोज रहे थे, लेकिन उनके नहीं मिलने पर घर में मौजूद अन्य लोगों पर ही जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान जो भी सामने आया, उस पर बेरहमी से वार किया गया। इस हमले में बुजुर्ग महिला मुराद बी (लगभग 70-75 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने क्रूरता की हद पार करते हुए महिला की आंख तक निकाल दिया।

महिलाएं और बच्चे भी हुए घायल

इस हमले में परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन और साहिस्ता परवीन शामिल हैं। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

आरोपियों ने किया सरेंडर, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद तीनों आरोपियों ने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वारदात के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पहले भी हो चुके थे विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध संबंध के शक में ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या, कुछ ही घंटों में पुलिस ने 6 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button