पिता और छोटे बेटे ने मिलकर बड़े बेटे की हत्या, बोरी में भरकर कुएं में फेंका शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कुएं से बोरी में बंद युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक के पिता और छोटे भाई ने मिलकर की थी। मामला महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कुएं से मिली थी बोरी में बंद लाश

दरअसल, 9 अप्रैल 2026 को यशवंत चंद्राकर के पोल्ट्री फार्म के पास स्थित लिफ्ट एरिगेशन कुएं में एक बोरी संदिग्ध हालत में मिली थी। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने बोरी को बाहर निकाला, जिसमें एक युवक का शव था। शव को पानी में डूबा रखने के लिए पत्थर बांधे गए थे।

जांच के दौरान शव की पहचान लभराखुर्द निवासी सत्यानारायण ध्रुव (27) के रूप में हुई, जो पिछले एक महीने से लापता था। पुलिस ने परिवार से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।

शराब और विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, सत्यानारायण शराब का आदी था और अक्सर नशे में घरवालों से मारपीट करता था। 6 मार्च की रात भी वह अपनी मां से झगड़ रहा था। इसी दौरान छोटे भाई का गुस्सा फूट पड़ा और उसने सिलबट्टे (सील) से सत्यानारायण के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिता के साथ मिलकर ठिकाने लगाया शव

घटना के कुछ देर बाद घर पहुंचे पिता महेश ध्रुव ने पुलिस को सूचना देने के बजाय मामले को दबाने का फैसला किया। इसके बाद पिता और छोटे बेटे ने मिलकर शव को बोरी में भरा और बाइक से सुनसान इलाके में ले जाकर कुएं में फेंक दिया। शव को साड़ी के टुकड़ों से कसकर बांधा गया था और पत्थरों से दबाया गया था, जिससे वह दिखाई न दें।

बहरहाल पुलिस ने आरोपी पिता महेश ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि नाबालिग बेटे को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

कुएं से मिली युवक की सड़ी-गली लाश, बोरी में भर पत्थरों से बांधकर फेंका गया शव; पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button