निर्मम हत्या : अनुकंपा नौकरी के लिए मां-पिता और दादी की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महासमुंद जिले के ग्राम पुटका में एक युवक ने ही अपने माता-पिता और दादी की हत्या कर दी। गुरुवार को एसपी धर्मेंद्र सिंह ने इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हाकी स्टीक, सैनिटाइजर, लाइटर को जब्त कर हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सिंघोड़ा थाना के ग्राम पुटका में रहने वाले प्रभात भोई (52) हायर सेकेंडरी स्कूल पैकिन के प्रिंसिपल थे। प्रभात के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा उदित (24) और छोटा अमित है। अमित रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा है, जबकि उदित बेरोजगार है। उदित अपने माता-पिता से पैसों की डिमांड करता रहता था। पैसे न मिलने पर उनसे लड़ाई करता था।
पहले हत्या की, फिर फिनाइल से घर साफ किया
बताया गया कि पैसे न मिलने पर उदित ने पिता की हत्या करके उनकी जगह अनुकंपा नियुक्ति लेने का योजना बना डाली। घर में मां झरना भोई (47) और दादी सुलोचना भोई (75) भी थे, जो उसके इस प्लान में बाधा बन रहे थे। इसलिए उसने तीनों को मारने का प्लान बनाया।
जानकारी के अनुसार 7 मई की रात करीब 3 बजे जब तीनों सोए हुए थे तो उदित ने हॉकी स्टिक से तीनों के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद तीनों लाशों को घर में छिपा दिया। पहले फिनाइल से पूरा घर साफ कर दिया, फिर अगले 3 दिन तक धीरे-धीरे तीनों की लाश पर सैनिटाइजर डालकर उन्हें जलाता रहा।
तीनों को मारकर उनकी गुमशुदगी जताई
इसके बाद आरोपी उदित ने 12 मई को थाने में माता-पिता और दादी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसने बताया था कि 8 मई को तीनों इलाज कराने के लिए रायपुर गए थे। वहां से अभी तक वापस नहीं आए हैं। इधर, आरोपी पिता के नंबर से अपने भाई और रिश्तेदारों को उनके ठीक होने और लौट आने का झूठा मैसेज भेजता रहा।
बेहिसाब खरीदारी की, पड़ोसियों को हुआ शक
तीनों की हत्या के बाद उदित उनके पैसों को बेहिसाब खर्च करने लगा। 4 दिनों में ही नया पलंग, अलमारी, एसी, मोबाइल समेत कई चीजें खरीद लीं। इससे उसके पड़ोसियों को शक हुआ। यह जानकारी पड़ोसियों ने छोटे बेटे को दी।
छोटा बेटा घर आया तो हुआ खुलासा
पिता की गुमशुदगी की सूचना पड़ोसियों से मिलने पर छोटा बेटा अमित अपने घर ग्राम पुटका आया। वह घर के पीछे बाड़ी की ओर गया, तो उसे कुछ जलाने का निशान मिला। राख को हटाया, तो उसमें से अस्थियां मिलीं। अमित ने पूरे घर की जांच की, तो दीवार पर खून के छींटे और बाथरूम में भी खून के धब्बे मिले। बाड़ी में किए गड्ढे से भी राख का ढेर मिला। उसने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस को बड़े बेटे पर पहले से ही शक था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हॉकी स्टिक, सैनिटाइजर, लाइटर को बरामद कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम, सरायपाली से चिकित्सा अधिकारी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट, डॉग स्क्वॉड और पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपी के घर और घटनास्थल की जांच की थी। आरोपी को नशे की भी लत है। वो पढ़ाई छोड़ चुका है और कुछ काम-धंधा नहीं करता था।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल