फावड़े से मां की हत्या, पिता ने भागकर बचाई जान, आरोपी बेटा गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की फावड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने पिता पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला रायगढ़ जिले के रैरूमाखुर्द पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रैरूमाखुर्द निवासी गणपत दास महंत (60) गांव के शिवा पेट्रोल पंप के सामने किराना दुकान चलाते हैं। परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं, जिनमें सबसे छोटा बेटा आर्यन दास महंत (20) है। बताया जा रहा है कि आर्यन अक्सर इस बात से नाराज रहता था कि उसे परिवार में कम महत्व दिया जाता है।

शुक्रवार को गणपत, उसकी पत्नी फुलबाई महंत (55) और आर्यन दुकान में ही सोए थे। शनिवार सुबह शौच से लौटने के बाद आर्यन ने अपनी मां से इसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर उसने मां को दुकान के बाहर खींचकर जमीन पर गिरा दिया और घर में रखे फावड़े से गर्दन पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने अपने पिता गणपत दास महंत पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे मौके से भाग निकले और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहत धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

जमीन के टुकड़े के लिए बड़ी मां की हत्या: बाइक पर शव लादकर जंगल में फेंका, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button