जमीन मुआवजा घोटाला: ईडी की बड़ी छापेमारी, अभनपुर-कुरुद सहित 8 ठिकानों पर तलाशी, 66.9 लाख नकद, चांदी की ईंटें बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल कार्यालय ने मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को रायपुर-विशाखापटनम हाईवे परियोजना (भारतमाला योजना) के तहत जमीन अधिग्रहण में हुए बड़े मुआवजे घोटाले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के 8 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्यवाही के दौरान भारी मात्रा में नकदी और चांदी जब्त की गई है।

ईडी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभनपुर, रायपुर, धमतरी और कुरुद में 8 जगहों पर की गई इस छापेमारी के दौरान ₹66.9 लाख की नकदी और 37.13 किलोग्राम वजन की चांदी की ईंटें व अन्य चांदी की वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसके अलावा, डिजिटल उपकरण और कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों की मिलीभगत

यह जांच रायपुर के एसीबी/ईओडब्ल्यू (ACB/EOW) द्वारा अभनपुर के तत्कालीन एसडीओ (राजस्व) निर्भय साहू और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर आधिकारिक जमीन रिकॉर्ड में हेराफेरी की और गलत तरीके से मुआवजा प्राप्त किया।

जालसाजी का तरीका

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने एनएचएआई (NHAI) द्वारा धारा 3A की अधिसूचना जारी होने के बाद भी जमीन के कई छोटे हिस्से कर दिए गए और फर्जी तरीके से कई लोगों के नाम पर कर दिया। मुआवजे की राशि को बढ़ा-चढ़ाकर लेने के लिए खसरा रिकॉर्ड में हेरफेर भी किया गया। 

सरकारी खजाने को भारी नुकसान

ईडी के अनुसार, इस फर्जीवाड़े के जरिए प्राप्त किया गया अतिरिक्त मुआवजा ‘अपराध की कमाई’ (Proceeds of Crime) है, जिससे सरकारी खजाने को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और आरोपियों ने अवैध रूप से पैसा कमाया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी : अभनपुर के तत्कालीन एसडीएम निलंबित, पूर्व में इन अधिकारियों पर भी हुई है कार्रवाही, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button