धमतरी जिले में अवैध रेत खनन पर कड़ी कार्रवाई: मशीन जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग की टीम ने महानदी तट स्थित ग्राम नहरडीही में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। खनिज अमले द्वारा 29 अप्रैल को ग्राम नहरडीही एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की गई।

इस दौरान नहरडीही एवं कठोली क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चैनमाउंटेन मशीन को मौके पर ही जब्त किया गया। प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत अर्थदंड वसूली की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति के रेत का उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करते पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध रेत खनन : पुल-पुलियों के बाद अब एनीकेट पर गहराया संकट, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने में नहीं छोड़ रहे कोई कसर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button