दर्दनाक सड़क हादसा : एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले के धरसीवा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइव सवार चार लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल है। मृतक में एक बच्ची भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर धनेली ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिलतरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शव को पीएम के लिए भिजवाया। बाइक सवार पंडरी के रहने वाले बताए जा रहे है। अभी लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। बहरहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल