जंगल में मिली युवती की संदिग्ध लाश: जीजा के साथ लिव-इन में रह रही थी, बहन भी रहती थी साथ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जंगल में एक युवती की संदिग्ध लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती एक दिन पहले से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे। इस बीच उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मामला सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र का है।

जीजा के साथ लिव-इन में थी

जानकारी के अनुसार मृतका अपने जीजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बुधवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर आनंदपुर जंगल में उसका शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका पिछले करीब दो महीनों से अपने जीजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसी घर में उसकी बड़ी बहन भी रहती थी। इस रिश्ते को लेकर गांव में लंबे समय से चर्चाएं हो रही थीं। अब युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला और भी रहस्यमय हो गया है। हालांकि अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने आत्महत्या की या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

बच्चा नहीं होने पर विवाद: मंगलसूत्र से गला घोंटकर महिला की हत्या, लिव इन पार्टनर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button