तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई: एक की मौत, 4 घायल; गाड़ी के उड़े परखच्चे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के कर्रापाली क्षेत्र के रहने वाले दो महिलाएं और तीन पुरुष कार क्रमांक सीजी 11 एई 8986 में सवार होकर किसी काम से अंबिकापुर गए हुए थे। लौटने के दौरान बुधवार सुबह करीब 3 बजे देहजरी स्थित पोहा मिल के पास यह भीषण हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद कार के भीतर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकि चार घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
तेज रफ्तार हाइवा ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम











