प्रशासन की संवेदनशील पहल: पिता बने विधिक अभिभावक, दिव्यांग पुत्र को मिलेगा योजनाओं का लाभ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के बजरंग नगर तात्यापारा निवासी शंकर सेन के समर्पण और प्रशासन की तत्पर पहल से उनके दिव्यांग पुत्र कपिल सेन को विधिक संरक्षण मिल गया है। इस निर्णय से जय की बंद दिव्यांग पेंशन पुनः प्रारंभ होने तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। समिति द्वारा की गई अनुशंसा को समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अनुमोदित किया, जिसके बाद शंकर सेन को उनके पुत्र का विधिक अभिभावक नियुक्त किया गया।

कपिल सेन गंभीर बौद्धिक दिव्यांगता से पीड़ित हैं और अपने दैनिक जीवन के सभी कार्यों के लिए अपने पिता पर पूर्णतः निर्भर हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच श्री शंकर सेन वर्षों से अपने पुत्र की सेवा और देखभाल कर रहे हैं। विधिक अभिभावक नियुक्त नहीं होने के कारण कपिल को मिलने वाली 500 रुपये प्रतिमाह की दिव्यांग पेंशन भी पिछले एक वर्ष से बंद थी, जिससे परिवार की परेशानी और बढ़ गई थी।

अपने पुत्र के भविष्य को सुरक्षित करने और पेंशन पुनः प्रारंभ कराने के उद्देश्य से शंकर सेन ने विधिक अभिभावकता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 की धारा 13(2) के अंतर्गत गठित लोकल लेवल कमेटी, जिला रायपुर ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया।

परिवारों को मिली नई आशा

कार्यालय संयुक्त संचालक, समाज कल्याण, जिला रायपुर में प्रस्तुत आवेदन पर अरविंद गेडाम के मार्गदर्शन समिति के सदस्य सिम्मी श्रीवास्तव, को-ऑर्डिनेटर आकांक्षा, लॉयन्स इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग एण्ड एम्पावरमेंट, अवंति विहार एवं स्थायी समिति की दिव्यांग सदस्य विनिता शर्मा द्वारा 14 मार्च 2026 को स्थल निरीक्षण किया गया तथा कानूनी सलाहकार जगदीश प्रसाद अग्रवाल द्वारा सूक्ष्म निरीक्षण में पाया गया कि कपिल वास्तव में गंभीर बौद्धिक दिव्यांगता से पीड़ित हैं और पूर्णतः अपने पिता पर आश्रित हैं।

इस निर्णय से कपिल सेश को विधिक सुरक्षा प्राप्त होने के साथ-साथ उनकी दिव्यांग पेंशन पुनः प्रारंभ करने और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहल प्रशासन की संवेदनशीलता और दिव्यांगजनों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को नई आशा और संबल मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गैस की कालाबाजारी पर खाद्य विभाग सख्त, अब तक 400 सिलेंडर जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button