अवैध खनिज खनन पर रायपुर जिला प्रशासन सख्त: अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही, 1 मशीन और 28 वाहन जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रायपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जिले में कार्यवाही करते हुए 1 मशीन और 28 वाहन को जब्त किया है।

विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरंग विकासखंड के खरोरा थाना अंतर्गत मंदिर हसौद में छापेमारी कर खनिज अमले ने 01 एक्सकवेटर मशीन, 02 कोयला लदा वाहन, 08 रेत लदा वाहन, 03 मुरूम लदा वाहन, 06 चूनापत्थर लदा वाहन एवं कुल 20 वाहन जप्त किए गए।

उक्त सभी वाहनों द्वारा बिना वैध अनुमति के खनिजों का परिवहन/उत्खनन किया जा रहा था। खनिज अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्यवाही में कार्यवाही में जिला खनिज अधिकारी उमेश भार्गव, खनिज निरीक्षक प्रवीण नेताम एवं प्रिया सिन्हा उपस्थित रहे।

अभनपुर क्षेत्र से 8 वाहन जप्त

इसी तरह आज सुबह राजेश मालवे उप संचालक खनि प्रशासन के आदेश व उमेश भार्गव के निर्देश पर सुबह 4 बजे से अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अभनपुर क्षेत्र से खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 8 हाइवा वाहन जिसमें 5 हाइवा रेत, 2 हाइवा मुरुम व 1 हाइवा गिट्टी अवैध परिवहन करते हुए पाए गए। जिन्हे जप्त कर उपरवारा चौंकी के सुपुर्द में दिया गया। इस कार्यवाही में खनि निरीक्षक द्वय प्रवीण नेताम, प्रीति सिन्हा सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा सैनिक रिज़वान, गोलू वर्मा, व लुकेश वर्मा शामिल थे।

खनिज विभाग के उप संचालक राजेश मालवे ने बताया कि अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही विभाग द्वारा गश्त कर तत्काल कार्रवाई की गई। मंदिर हसौद क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में जब्त वाहनों पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी एसडीएम एवं खनिज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन पर सतत नजर रखें तथा सूचना मिलते ही कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गोबरानवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त-सील, नोटिस जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button