10 साल की मासूम से दुष्कर्म: घुमाने के बहाने खेत में ले जाकर किया जबरदस्ती, जंगल में छिपे आरोपी ड्रोन कैमरे की मदद से गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 10 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को घुमाने के बहाने बाइक पर बैठा लिया और सुनसान खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए घने जंगलों में छिप गया था। मामला बिलासपुर जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 23 मई 2026 की शाम सक्तीबहरा बेलगहना निवासी आरोपी रंजीत यादव उर्फ दउआ (20) 10 वर्षीय नाबालिग बालिका को मोटरसाइकिल पर घुमाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी बच्ची को सुनसान खेत में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद अगली सुबह आरोपी बच्ची को घर छोड़कर फरार हो गया।
रातभर बच्ची की तलाश में परेशान परिजन उसके लौटने पर सन्न रह गए। पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की लिखित शिकायत पर कोटा थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
ड्रोन कैमरे की मदद से आरोपी गिरफ्तार
बताया गया कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर पास के घने जंगलों की ओर भाग निकला। जंगल बड़ा होने के कारण आरोपी को ढूंढने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से आरोपी की सटीक लोकेशन ट्रैक की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी रंजीत यादव को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक गिरफ्तार; इलाके में भारी आक्रोश











