आरंग के ग्राम पंचायत नवागांव में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन : ग्रामीणों को मिला लाभ

शिविर में 908 आवेदन प्राप्त हुए

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रायपुर द्वारा ग्राम पंचायत नवागांव में सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल रहें। इस शिविर में नवागांव सहित आसपास की 24 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया तथा शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लाइसेंस, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, मनरेगा जॉब कार्ड, ऋण पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। साथ ही उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए गए, किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट प्रदान की गई तथा महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्रासन्न संस्कार भी संपन्न कराया गया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने सभी शासकीय स्टॉलों का निरीक्षण कर जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन यही है कि शासन-प्रशासन आपके द्वार पहुंचे।

जिम्मेदारी से कार्य करें

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्या चाहे किसी भी विभाग की हो, जिम्मेदारी से कार्य करें तथा गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर दें। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना के मामलों में एफआईआर की प्रति के साथ तहसील राजस्व अधिकारियों से संपर्क कर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की राहत प्राप्त की जा सकती है।

जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि सुशासन का अर्थ पारदर्शी शासन, न्यायपूर्ण व्यवस्था और जनता की समस्याओं का प्रभावी क्रियान्वयन है। उन्होंने इस आयोजन को जनता के अधिकारों का ‘तिहार’ बताया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं एसडीएम अभिलाषा पैंकरा, जनपद सीईओ अभिषेक बैनर्जी सहित समस्त विभाग प्रमुख एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही, रायपुर जिले के इन 8 ग्रामों की निविदाएं निरस्त, EMD राशि भी होगी राजसात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button