266 की खाद 800 में बेच रहा था व्यापारी, प्रशासन ने मारा छापा, कृषि दुकान कर दी सील

किसानों को लूटने वाला कृषि केंद्र सील

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खाद की कालाबाजारी और किसानों से अवैध वसूली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि केंद्र को सील कर दिया है। सारंगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के सख्त निर्देश पर बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक ने ग्राम दुमुहानी स्थित मेला राम कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की, जिसमें किसानों से खाद के नाम पर खुली लूट का बड़ा मामला सामने आया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन को शिकायतें पूरी तरह सही मिलीं। जांच में खुलासा हुआ कि शासकीय दर 266.50 रुपये प्रति बोरी वाली यूरिया खाद किसानों को 800 रुपये तक में बेची जा रही थी। किसानों से की जा रही इस अवैध वसूली को देखकर प्रशासन ने मौके पर ही सख्त कदम उठाते हुए दुकान को तत्काल सील कर दिया।

बताया जा रहा है कि दुकान संचालक मेलाराम बंजारे सरकारी नियमों को दरकिनार कर लंबे समय से किसानों से मनमानी वसूली कर रहा था। खाद की कमी और खेती के मौसम का फायदा उठाकर किसानों को मजबूरी में महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही थी।

कृषि दुकान कर दी सील

एसडीएम प्रफुल रजक ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और बिना देर किए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान बिलाईगढ़ कृषि विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। कृषि विभाग के कृष्ण कुमार साहू (SADO) और प्रकाश थवाईत (BTM) की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।

प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद इलाके के खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसानों का शोषण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित सरकारी दर पर ही खाद खरीदें और कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खाद वितरण में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, इन 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश, 26 के लाइसेंस हो चुके हैं निलंबित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button