राजिम ब्रेकिंग: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घर से 120 किमी दूर मिली लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्राम सिंधौरी के ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने खेत की मेड़ पर स्थित बबूल के पेड़ से एक युवक का शव लटकते देखा। यह दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल राजिम पुलिस को दी गई।

जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद किया। इसके आधार पर मृतक की पहचान हेमराज निवासी ग्राम सरोना, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी।

120 किलोमीटर दूर मौत, बढ़ा रहस्य

घर से करीब 120 किलोमीटर दूर हेमराज का शव मिलने के कारण मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सवाल उठ रहा है कि कांकेर जिले का रहने वाला युवक आखिर राजिम क्षेत्र के ग्राम सिंधौरी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या के पीछे का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। वहीं युवक का इतनी दूर आकर फांसी लगाना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।

कॉल डिटेल की होगी जांच

पुलिस अब मृतक के परिजनों से पूछताछ करेगी। साथ ही उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, लोकेशन हिस्ट्री और अन्य गतिविधियों की भी जांच की जाएगी, जिसके बाद मौत के कारणों पर से पर्दा उठ सकता है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: जंगल में मिली युवक की संदिग्ध लाश, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस, इस बात की आशंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button