IAS अधिकारियों के ट्रांसफरः इन जिलों के बदले CEO, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत जिला पंचायतों, नगर निगमों तथा अन्य विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास रिमिजियस एक्का को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
धमतरी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। सीईओ प्रतीक जैन को कोरबा जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है, जबकि राजनांदगांव जिला पंचायत की सीईओ सुरभि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जयंत नाहटा को धमतरी जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। वहीं डोंगरगढ़ एसडीएम एम. भार्गव को दंतेवाड़ा जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस तनमय खन्ना को बस्तर जिला पंचायत का सीईओ तथा आईएएस दुर्गा प्रसाद अधिकारी को राजनांदगांव जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
TRANSFER BREAKING: 9 IPS अफसरों का तबादला, इन जिलों के बदले SP और ASP, देखिए सूची











