पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी : एकतरफा प्यार में युवती के प्रेमी का मर्डर, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले के छुरी में दो दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या एकतरफा प्यार के चलते हुई है। आरोपी ने एकतरफा प्यार में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। मामला कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी गांव में एक युवक सुभाष देवांगन की लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर बलराम साहू को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ करना शुरू की। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल किया की उसने ही सुभाष की हत्या की है।
एकतरफा प्यार के चलते युवक की हत्या
पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एकतरफा प्यार के चलते आरोपी ने युवक सुभाष देवांगन को मौत के घाट उतारा था। आरोपी बलराम साहू उसी महिला से प्रेम करता था, जिसका संबंध मृतक सुभाष देवांगन के साथ काफी वर्षों से था। लेकिन महिला आरोपी बलराम साहू से कोई संबंध नहीं था। आरोपी बलराम साहू को इस बात की जानकारी थी कि रविवार की रात महिला से मिलने सुभाष यादव रात को 11 बजे आने वाला है। आरोपी उसकी हत्या करने के फिराक में महिला के घर के पास घात लगाकर बैठा था। मृतक सुभाष देवांगन जब रात महिला के घर पहुंचा तो आरोपी बलराम साहू धारदार हथियार से उसके सिर और गर्दन में जोरदार हमला कर दिया। जिससे सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर आरोपी बलराम साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल