खार में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टेकारी गांव के पास स्थित खार शव मिला है। प्राथमिक जांच में शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल दुर्घटना, हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे मामला और अधिक रहस्यमय हो गया है। पुलिस आसपास के गांवों और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: घर के अंदर मिली महिला की लाश, बगल में बेहोश पड़ी थी छोटी बहन











