राजिम ब्रेकिंग: 40 एकड़ शासकीय भूमि से हटाया जा रहा अतिक्रमण, 10 वर्षों से था अवैध कब्जा, चला बुलडोजर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से लगे ग्राम में बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शुरू किया। सुबह से ही प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, राजिम क्षेत्र के ग्राम सुरसाबांधा में शासकीय भूमि पर पिछले लगभग 10 वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन द्वारा कुल 27 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं, कार्रवाई देखने के लिए ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या मौके पर मौजूद है।

फूड पार्क निर्माण के लिए आरक्षित

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह भूमि शासन द्वारा फूड पार्क निर्माण के लिए आरक्षित की गई है। इसी उद्देश्य से भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले की प्रभारी सचिव ने ली नगरीय निकाय के अधिकारियों की बैठक, अतिक्रमण रोकने से लेकर जन सुविधाओं के विस्तार पर दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button