सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। एक किराये के मकान में संचालित अवैध देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर महिला दलाल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि छोटे अतरमुड़ा स्थित एक किराये के मकान में बाहर से युवतियां बुलाकर देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, साइबर सेल और चक्रधरनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक पॉइंटर (फर्जी ग्राहक) को नकद राशि देकर मकान में भेजा। जैसे ही पॉइंटर ने पूर्व निर्धारित संकेत दिया, बाहर घेराबंदी कर रही पुलिस टीम ने तत्काल मकान पर दबिश दे दी।

कमरों में मिले युवक-युवतियां

छापेमारी के दौरान मकान के बाहर महिला संचालिका गुंजन चौहान मौजूद मिली। वहीं अंदर कमरों की तलाशी लेने पर अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने पॉइंटर द्वारा दिए गए 2,500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पूछताछ में महिला ने किराये का मकान लेकर अवैध गतिविधि संचालित करने की बात स्वीकार की है।

महिला दलाल समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी महिला दलाल गुंजन चौहान (36 वर्ष) सहित दो पुरुषों नेहरू चौहान (37 वर्ष) और मीर रविउल (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन युवतियों को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।

PITA Act के तहत मामला दर्ज

चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके संचालन के पूरे तंत्र की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर के होटल में सेक्स रैकेट! व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं लड़कियों की तस्वीरें, ‘रेट’ और ‘टाइम’ पर होती थी डील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button