अभनपुर ब्रेकिंग: चाकू की नोक पर पड़ोसी महिला से दुष्कर्म, फोटो और वीडियो बनाकर धमकी दी, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और पीड़िता दोनों किराये के मकान में अलग-अलग रहते थे। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार आरोपी भास्कर जना (23 वर्ष) और पीड़िता का परिवार मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है तथा दोनों परिवार अभनपुर क्षेत्र के गांव में एक ही मकान के अलग-अलग हिस्सों में किराये से रहते हैं। दोनों परिवार बिस्किट फैक्ट्री में कार्यरत हैं। बताया गया कि 18 जून 2026 को आरोपी नियमित रूप से फैक्ट्री गया था, लेकिन दोपहर में मौका देखकर घर लौट आया। घर में महिला के अकेले होने की जानकारी आरोपी को थी।

आरोप है कि आरोपी ने महिला के घर पहुंचकर उससे प्रेम का इजहार किया और जबरन कमरे में प्रवेश कर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के फोटो और वीडियो भी बना लिए। घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो वह उसे और उसके पति को जान से मार देगा। बाद में महिला ने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पति, आरोपी की पत्नी और मकान मालकिन घर पहुंचे तथा आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी गुस्से में आकर चाकू लेकर उन पर हमला करने दौड़ा। मकान मालकिन ने साहस दिखाते हुए डंडे से वार कर आरोपी को रोक लिया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई।

आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना अभनपुर में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 351(2) एवं 333 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक किया शोषण, 35 लाख रुपये और जेवरात ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button