एक्स बॉयफ्रेंड को फंसाने युवती ने रची साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए एक युवती द्वारा रची गई साजिश का खुलासा हुआ है। युवती ने युवक के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर खुद को अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे तथा बाद में उसी आधार पर युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस की जांच में पूरा फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, तिफरा निवासी संजय रात्रे ने 15 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर तकनीकी साक्ष्यों, सोशल मीडिया अकाउंट डिटेल्स और संबंधित पेजों की जांच की। जांच में पता चला कि उक्त फर्जी आईडी और उससे जुड़ी गतिविधियों का संचालन तोरवा निवासी प्रीति सूर्यवंशी 26 वर्ष द्वारा किया जा रहा था।

पुलिस को पर्याप्त डिजिटल और तकनीकी साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

संबंध टूटने के बाद रची साजिश

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संजय रात्रे और प्रीति सूर्यवंशी के बीच पहले प्रेम संबंध थे। संबंध टूटने के बाद युवती ने युवक को बदनाम करने और उसके खिलाफ भ्रामक माहौल बनाने की नीयत से उसके नाम का उपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल तैयार की थी।

पुलिस के अनुसार, प्रीति सूर्यवंशी ने 1 जनवरी 2026 को तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि संजय रात्रे के नाम से संचालित इंस्टाग्राम आईडी से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और अश्लील तस्वीरें भेजी जा रही हैं। हालांकि तकनीकी जांच और डिजिटल सबूतों के परीक्षण में यह स्पष्ट हो गया कि जिस इंस्टाग्राम आईडी की शिकायत की गई थी, उसका संचालन स्वयं प्रीति ही कर रही थी।

उसने उसी फर्जी आईडी से खुद को संदेश भेजे, उनके स्क्रीनशॉट तैयार किए और उन्हें सबूत के रूप में पुलिस को सौंपकर युवक को फंसाने की कोशिश की। पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

LOVE TRIANGLE का खौफनाक अंत! युवती को भगा कर ले गया मुंबई, दोस्त से हुई प्रेग्नेंट, प्रेमिका को छोड़कर गांव लौटते ही युवक की हत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button