गरियाबंद पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा: 08 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और ताश की गड्डी जप्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस एवं स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 08 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,770 नगदी एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी जप्त कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19 जून 2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद एवं स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमदी स्थित उप जेल गरियाबंद के पीछे कुछ लोग रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस की रेड कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 08 आरोपियों को 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास एवं जुआ फंड से कुल ₹8,770 नगदी तथा ताश की गड्डी जप्त की।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में मिथलेश ध्रुव (27), राम ध्रुव (19), तुकाराम ध्रुव (48), कुलेश्वर ध्रुव (27), महेश ध्रुव (34), रूमेश ध्रुव (25), हेम कुमार ध्रुव (28) एवं हेमलाल दीवान (35) शामिल हैं। सभी आरोपी गरियाबंद क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

पुलिस द्वारा जप्ती पंचनामा तैयार कर नगदी राशि एवं ताश को कब्जे में लिया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की घेराबंदी में फंसे गांजा तस्कर, भागते वक्त पेड़ से टकराई कार, 156 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button