नदी में मिली युवती की लाश: तीन दिनों से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तीन दिन से लापता युवती का शव नदी में तैरता मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया वैशाली नगर निवासी निर्मला यादव (24) 9 मई की शाम करीब 7 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में परिजनों ने कुसमुंडा थाना पहुंचकर युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया था कि निर्मला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

इसी बीच बुधवार सुबह ग्राम खम्हरिया के पास पाली-खोड़री बसाहट के पीछे स्थित अहिरन नदी में एक युवती का शव दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान निर्मला यादव के रूप में की।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी में तैरती मिली अज्ञात महिला की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button