दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ग्राम कपालफोड़ी निवासी खुशबू साहू (8 वर्ष) एवं उसकी सहेली गीतिका साहू (8 वर्ष) गांव के बाजार तालाब में नहाने गई थीं। दोनों चौथी कक्षा की छात्राएं थीं।

बताया जा रहा है कि तालाब में नहाते समय दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। कुछ दूरी पर मौजूद पीमिन बाई साहू ने बच्चियों को नहाते नहीं देखा तो तलाश शुरू की। तालाब किनारे उनके कपड़े और बाल्टी पड़ी मिली, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

परिजन और ग्रामीण तत्काल तालाब पहुंचे और खोजबीन शुरू की। करीब 7 फीट गहरे पानी से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल मगरलोड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मासूम बच्चियों की असमय मौत से परिजन सदमे में हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

आकाशीय बिजली से 40 भेड़-बकरियों की मौत, सूचना मिलते ही हरकत में आया पशुधन विभाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button