पीएमश्री हरिहर के छात्रों ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत साइंस सेंटर का किया शैक्षणिक भ्रमण, विज्ञान के प्रयोगों को करीब से समझा

विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रयोगों को करीब से समझा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :– राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, गोबरा नवापारा के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को रायपुर स्थित साइंस सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना तथा विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न इंटरैक्टिव मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, खगोल विज्ञान, ध्वनि, मानव शरीर की संरचना, विद्युत, चुंबकत्व तथा अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित प्रयोगों और वैज्ञानिक सिद्धांतों को प्रत्यक्ष रूप से समझा। विद्यार्थियों ने गुरुत्वाकर्षण, ऑप्टिकल स्केल सहित कई वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से विज्ञान के व्यावहारिक पक्ष को करीब से जाना।

विद्यालय प्राचार्य  एस. के. दानी ने इस भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस शैक्षणिक भ्रमण का संचालन प्राचार्य एवं व्याख्याता श्रीमती प्रियंका शर्मा तथा व्याख्याता सोहनराम साहू के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, देशभर से नौ बच्चों का चयन, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button